Press ESC to close

Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

कब तक

“कब तक?” पाकिस्तान द्वारा भारत में निरंतर आतंकियों को भेजने, पुलवामा में फिदायीन हमले और बालाकोट पर भारत की एयर स्ट्राइक की पृष्ठभूमि में लिखी गई एक पाकिस्तानी लड़की की दर्दभरी कहानी है। आधुनिक परिवेश में पली-बढ़ी सलमा को स्कूल के दिनों में जिंदगी बेहद हसीन लगती थी। लेकिन उसकी खुशियाँ तब गायब हो गईं, जब आईएसआई ने उसके पिता कर्नल रहमान को आतंकियों को ट्रेनिंग देने के लिए बालाकोट भेज दिया। वह कभी नहीं भूल पाई कि ट्रांसफर की बात बताते हुए उन्होंने कहा था, “पता नहीं इन कमबख्तों को कब समझ आएगा कि आतंकवाद के बल पर हिंदुस्तान से कश्मीर नहीं ले सकते। कोई भी देश अपने लोगों को मरवाने के लिए इस तरह नहीं भेजता, जैसा पाकिस्तान करता है।”

सलमा लंदन में जेनेटिक्स की पढ़ाई कर रही थी, जब पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर फिदायीन हमला हुआ। भारत ने बालाकोट पर बम गिराकर बदला लिया, जिसमें आतंकियों के साथ-साथ उसके पिता भी मारे गए। गहरे सदमे में, सलमा मानती है कि उसके पिता के असली हत्यारे वे लोग हैं, जो पाकिस्तानी युवाओं को आतंकी बनने के लिए उकसाते हैं। वह उनसे बदला लेना चाहती है, लेकिन समझ नहीं पाती कि कैसे।

हालात ऐसे बनते हैं कि आईएसआई ही उसे अपने जाल में फंसाकर लंदन में बम विस्फोट करवाने की योजना बनाता है। चार लोगों को बम विस्फोट कि जिम्मेदारी दी जाती है जिनमें सलमा भी है। बम प्लांट  करने के पहले सभी एक मस्जिद में एकत्र होते हैं। मौका पाकर सलमा मस्जिद में ही बम प्लांट कर देती है और कुछ दूर जाकर रिमोट से विस्फोट कर देती है और जिहादियों को मार देती है और पुलिस के सामने सरेंडर कर देती है। मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में वह बताती है कि उसने मस्जिद में क्यों और कैसे बम विस्फोट किया। वह आईएसआई की साजिशों को उजागर कर देती है। उसके बयान से लोग सन्न रह जाते हैं। उसे जान से मारने की आईएसआई की कोशिश नाकाम रहती है, पर अब उसे पता है कि उसकी जिंदगी हमेशा खतरे में रहेगी क्योकि उसने आईएसआई कि साजिश को उजागर कर दिया है।

यह भी सवाल है कि पाकिस्तान में आतंकी बनाने का धंधा कब तक चलेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Headline

Never Miss A Story

Get our Weekly recap with the latest news, articles and resources.

Avaliable on